जांजगीर-चांपा,12 अप्रैल 2021/ जिला मजिस्ट्रेट श्री यशवंत कुमार ने कोरोना संक्रमण से बचाव, रोकथाम तथा आमजनों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से 13 अप्रैल की सायं 6ः00 से 23 अप्रैल रात्रि 11ः59 बजे तक जिले के संपूर्ण क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। इस अवधि में आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। जिले की सीमाएं पूर्णतः सील रहेंगी। इस दौरान कानून सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एवं आवश्यक सहयोग हेतु जिले के 20 नाकाबंदी स्थलों पर अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन चेक पोस्ट पर 24 घंटे के लिए तीन पालियो में विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार चंदेली चौक चंद्रपुर रायगढ़ सीमा, महानदी पुल तिराहा चंद्रपुर बछौद बलोदा कोरबा सीमा, पंतोरा चौकी के सामने कोरबा सीमा, सरईताल बलोदा कनकी बेरियर कोरबा सीमा, मिरौनी महानदी पुल बलोदा बाजार सीमा, बलौदा बाजार बरकेल कला महानदी पुल हसौद, कोटमीसोनार अकलतरा बिलासपुर सीमा, अकलतरा बिलासपुर फोरलेन, ससहा पामगढ़ बिलासपुर सीमा, शिवरीनारायण शबरी पुल बलोदा बाजार सीमा, बसंतपुर चौक बिर्रा बलोदा बाजार, चांपा उच्चभट्टी चौकी कोरबा सीमा, मसनियाकला सक्ती रायगढ़ सीमा, टुंड्री रायगढ़ सीमा, नगरदा बेरियर कोरबा सीमा, नगरदा पोडी कोरबा सीमा, कुटीघाट बिलासपुर सीमा और फागुरम रायगढ़ सीमा सड़क पर बेरियर लगाकर चेक पोस्ट बनाया गया है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal