Breaking News

जांजगीर-चांपा:-आपके द्वार आयुष्मान योजना-पात्रता अनुसार  1 मार्च 2021 से 31 मार्च तक निःशुल्क बनेगा आयुष्मान कार्ड…

जांजगीर चांपा, 01 मार्च 2021(एचकेपी 24 न्यूज).प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना/डाॅ. खूबचंद स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभ देने के उद्वेश्य से केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा आपके द्वार आयुष्मान योजना का क्रियान्वयन 1 मार्च 2021 से 31 मार्च तक किया जा रहा है।  शासन के निर्देशानुसार जिले के  च्वाइस सेंटरो में हितग्राहीयो को निःशुल्क आयुष्मान कार्ड उनकी पात्रता के आधार पर बनाकर दिया जावेगा।

बी.पी.एल व प्राथमिकता वाले राशन कार्डधारी परिवारों को प्रतिवर्ष 5 लाख रूपये तक की चिकित्सा सुविधा-

ज्ञात हो कि आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना/डाॅ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत बी.पी.एल एवं प्राथमिकता वाले राशन कार्ड में प्रतिवर्ष 5 लाख रूपये एवं सामान्य राशन कार्डधारी परिवारों को 50 हजार रूपये तक कि मुफ्त चिकित्सा सुविधा राज्य के किसी भी पंजीकृत निजी एवं शासकीय चिकित्सालयों में प्रदान की जाती है।

च्वाइस सेंटर में निःशुल्क बनेगा आयुष्मान कार्ड  –

अधिक से अधिक हितग्राहियो को लाभ दिलाने के उद्वेश्य से शासन के द्वारा आपके द्वार आयुष्मान अभियान का शुभारंभ किया गया है, जिसमें जिले के समस्त च्वाइस सेंटरो के द्वारा हितग्राहियो को निःशुल्क आयुष्मान भारत का कार्ड बनाकर दिया जावेगा। कार्ड बनवाने के लिए हितग्राहीयो को राशन कार्ड, आधार कार्ड , मोबाइल नंबर सहित च्वाइस सेंटरो मेंं जाना होगा। च्वाइस सेंटर के द्वारा हितग्राहियो को उनकी पात्रता के आधार  आयुष्मान कार्ड निःशुल्क बनाया जाएगा।

अभियान के दौरान् च्वाॅइस सेंटरों  पर सर्वप्रथम हितग्राहियों को कागज में आयुष्मान कार्ड प्रदान किया जाएगा, कुछ दिनों उपरांत च्वाइस सेंटर के केंद्रीय कार्यालय से इन हितग्राहियों के प्लास्टिक कार्ड संबंधित च्वाइस सेंटर को प्रेषित किए जाएंगे। च्वाइस सेंटर द्वारा प्लास्टिक कार्ड प्राप्त होने की सूचना हितग्राहियों को दी जाएगी। हितग्राही च्वाइस सेंटर से ही पुनः बायोमेट्रिक अथेंटीकेसन उपरांत पीव्हीसी  आयुष्मान कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अपील करते हुए कहा है कि समस्त हितग्राही अभियान के अंतर्गत  कार्ड बनवा लें।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …