Breaking News

जांजगीर-चांपा:-नवागढ जनपद के ग्राम पंचायत सेमरा का सरपंच निलंबित,एस.डी.एम.जांजगीर की कार्रवाही…

जांजगीर-चांपा,11 जनवरी 2020(एचकेपी 24 न्यूज). जांजगीर एस डी एम श्रीमती मेनका प्रधान ने पंचायत राज अधिनियम की धारा 40 के अंतर्गत नवागढ़ जनपद की  ग्राम पंचायत सेमरा के सरपंच को आगामी आदेश तक निलंबित कर दिया हैै।अनुविभागीय  अधिकारी (राजस्व)कार्यालय जांजगीर से जारी प्रेस नोट के अनुसार यह कार्यवाही तहसीलदार नवागढ़ एवं जनपद पंचायत से प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। जांच प्रतिवेदन में सेमरा सरपंच के खिलाफ बिना कोई प्रस्ताव के कुटराबोड़ तालाब को फोड़कर पानी निकासी कर ठेकेदार को व्यक्तिगत लाभ देने के उद्देश्य से मुरूम निकासी हेतु ठेकेदार को अपने एकल हस्ताक्षर से पत्र जारी किया जाना पाया गया ।उक्त कृत्य को पदीय दायित्व का उल्लंघन मानते हुए पंचायत राज अधिनियम की धारा 40 के तहत निलंबन की कार्यवाही  एस डी एम जांजगीर द्वारा की गई।
Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- खरसियां का वार्ड क्रमांक 04 नया रेल्वे फाटक के पास सी.एस.आर.मद से 6.52 लाख रुपए की लागत से बनवाए गए छायादार शेड के तर्ज पर जन स्वास्थ्य सुरक्षा का दृष्टिकोण से सक्ती फाटक के पास सी.एस.आर.मद,डी.एम.एफ.मद,गौण खनिज मद या विधायक मद से छायादार शेड निर्माण कार्य करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने कलेक्टर को लिखा पत्र…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।खरसियां का वार्ड क्रमांक 04 नया रेल्वे फाटक के …