Breaking News

जांजगीर-चांपा:-रिकॉर्ड दुरूस्त करने राशि की मांग…नवागढ़ के  हल्का नंबर 11 में पदस्थ पटवारी पंचराम वस्त्रकार निलंबित…..

सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा, 14 जुलाई, 2020/ जिले की नवागढ़ तहसील में पदस्थ पटवारी द्वारा रिकार्ड दुरूस्त करने  राशि की मांग की जाने के कारण एस डी एम जांजगीर श्रीमती मेनका प्रधान ने पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
नवागढ़ के  हल्का नंबर 11 में पदस्थ पटवारी  पंचराम वस्त्रकार द्वारा देवनारायणध्जगेश्वर और रामखिलावन वल्द छोटेलाल से  भूमि का रिकॉर्ड दुरूस्त करने के एवज में राशि की मांग की जा रही थी। इसकी शिकायत मिलने पर एस डी एम श्रीमती मेनका प्रधान ने इसे गंभीरता से लेते हुए पटवारी के इस कृत्य को सिविल सेवा आचरण नियम  के विरूद्ध और स्वेच्छाचारिता का द्योतक मानते हुए पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित पटवारी का मुख्यालय तहसील कार्यालय नवागढ़ नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
नवागढ़ हल्का नंबर 11 का प्रभार पटवारी श्री टिकेंद्र दीवान को सौंपा गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …