Breaking News

कोरिया:-अनुविभागीय दण्डाधिकारी एंव इंसिडेंस कमांडर आर.पी.चौहान ने की मनेन्द्रगढ शहर के सैलूनो का निरीक्षण..सैलून संचालको को शासन के निर्देशो का पालन करने की निर्देशित…

सुनिल कुमार बर्मन@कोरिया(एचकेपी 24 न्यूज).अनुविभागीय दण्डाधिकारी एंव इंसिडेंस कमांडर आर.पी.चौहान ने आज शुक्रवार 5 जून को मनेन्द्रगढ शहर के सभी सैलूनो का निरीक्षण किया।सैलून संचालको व्दारा शासन के निर्देशो का पालन की जा रही है या नही की जा रही है।इससे श्री चौहान रुबरु हुए।

मनेन्द्रगढ मे सैलून एंव ब्यूटी पार्लरो को सोमवार से शनिवार तक सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक संचालित करने का अनुमति दी गयी है।वही रविवार को सप्ताहिक बंदी रखा जाना है।सैलूनो का निरीक्षण करने पहुंचे श्री चौहान ने सैलून संचालको से कहा कि सैलून मे आने के पूर्व ग्राहक को संचालक से अनुमति लेना है।सैलून संचालन सैलून मे कोई भी ग्राहक नही होने पर ही उस ग्राहक को सैलून आने का अनुमति देगा।सैलून मे ग्राहको का जमावडा नही होने देना है।सैलून मे उसी ग्राहक को आने का अनुमति देना है,जो पूर्व मे मोबाईल कॉल कर अपना नाम दर्ज करवाएगा।सैलून में न्यूनतम कर्मचारी उपस्थित रहना है।सामाजिक दूरी का पालन करने सुनिश्चित करना है।ग्राहकों तथा उपयोग की जाने वाली सभी वस्तुओं का प्रत्येक बार उपयोग के पश्चात सेनीटाइज करना अनिवार्य है।एक समय में एक ही ग्राहक की अनुमति होगी।फोम सेविंग का प्रयोग की जावे।ग्राहकों को अपने साथ आवश्यक टावेल एवं कपड़े लाना अनिवार्य है।दुकान में उपलब्ध सामग्री जैसे‌, कुर्सी,टेबल,कपड़े,ब्रश तथा अन्य उपयोग की जाने वाली अन्य सामग्री का सेनीटाइज करना अनिवार्य है।आने वाले सभी ग्राहकों का नाम,पता,मोबाईल नंबर तथा किसी अन्य स्थान से जाने का विवरण की जानकारी संलग्न प्रारूप में दर्ज करा कर हस्ताक्षर करवा कर रिकॉर्ड संधारित करना अनिवार्य है।स्वच्छता पर जोर देते हुए श्री चौहान ने कहा कि सैलून मे साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना है।सैलून संचालको से श्री चौहान ने कहा कि शासन दिशा-निर्देशो का पालन नही करने पर नियमानुसार कार्रवाही की जाएगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …