सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा),20/04/ 2020(एचकेपी 24 न्यूज).जिले में खरीफ 2020 मौसम के लिए खाद, बीज एवं अन्य आदान सामग्रियों का भंडारण किया जा रहा है। जिले में इस वर्ष 2 लाख 59 हजार 410 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसल ली जाएगी। इसमे 2 लाख 48 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में धान की फसल प्रस्तावित है। इसके अलावा 11 हजार 410 हेक्टेयर क्षेत्र में दलहन, तिलहन, मक्का, साग, भाजी की फसल की तैयारी है। कृषि विभाग द्वारा आदान की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है।कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक के मार्गनिर्देशन में खरीफ मौसम के लिए खाद बीज का भंडारण पर्याप्त मात्रा में जिले के सभी 121 सहकारी समितियों में कराया जा रहा है। इस वर्ष खरीफ मौसम के लिए 8 हजार 3500 मीट्रिक टन खाद का लक्ष्य रखा गया है। जिसका माहवार आवश्यकता का आंकलन कर प्रदाय के लिए भेजी गई है। जिले में रेल तथा सड़क मार्ग से खाद की आपूर्ति प्रारंभ हो चुकी है। इस समय विपणन संघ के पास सभी किस्मों के 21 हजार 246 मेट्रिक टन, सहकारी समितियों में 3118 मैट्रिक टन खाद का भंडारण हो चुका है। विपणन संघ के द्वारा खाद समितियों को भेजा जा रहा है। खाद का उठाव समिति में प्रारंभ हो चुका है। किसानों के द्वारा अभी से उठाव करने पर 31 मई तक का ब्याज नही लिया जाएगा। कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक के निर्देशानुसार पर्याप्त मात्रा में सहकारी समितियों से खाद भंडारण किया जा चुका है। किसानों को अग्रिम खाद उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषकों द्वारा अभी से उठाव किए जाने पर 31 मई तक का ब्याज नहीं लिया जाएगा। कृषकों को सलाह दी गई है कि वे 31 मई से पूर्व समितियों से खाद उठावकर अपने पास सुरक्षित रख लें, ताकि बोनी के समय खाद के लिए भटकना ना पड़े।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal

