Breaking News

जांजगीर चांपा :-बम्हनीडीह मे अवैध रूप से संचालित लैब को तहसीलदार ने किया सील…..

सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा 11 अप्रेल,2020(एचकेपी 24 न्यूज).जिले की तहसील मुख्यालय बम्हनीडीह में अवैध रूप से संचालित देव लैब को तहसील दार बम्हनीडीह ने सील कर उसे तत्काल प्रभाव से बंद करने कार्रवाई की। कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह के सामने  एक लैब के अवैध रूप से संचालित होने की सूचना मिली थी।कलेक्टर ने इस पर संज्ञान लेते हुए एस डी एम चांपा को इसकी जांच और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। आज एस डी एम चांपा के निर्देश पर तहसीलदार बम्हनीडीह और बी एम ओ बम्हनीडीह ने लैब की मौके पर जाकर जांच किया।जांच में देव लैब का नर्सिंग होम एक्ट के तहत पंजीयन नहीं होना पाया गया।लिहाजा तहसीलदार द्वारा उक्त लैब को सील कर बंद करने की कार्रवाई की गई ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …