सुनिल बर्मन मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज).ग्राम पंचायत डिक्सी के पंचायत भवन की स्थिति देखने से ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की पोल खुलती नजर आ रही है।जबकि समय-समय पर पंचायत भवनों की देखरेख रंगाई पुताई तथा क्षतिग्रस्त भवन की मरम्मत हेतु राशि मिलने के बावजूद भी पंचायत भवन की बदहाली देखी जा सकती है।ग्राम पंचायत डिक्सी के पंचायत भवन का वर्षो से रंगाई पुताई का कार्य नही हुआ है।पंचायत भवन की दशा को देखते हुए सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिम्मेदार किस तरह से लापरवाही बरत रहे है।जिम्मेदार अधिकारियों का भी इस तरह बदहाल पड़े पंचायत भवन की तरफ नजर नहीं जाता है।उक्त पंचायत को रंग-रोंगन पुताई कार्य करवाने राशि प्राप्त हुआ है या नही हुआ है।उसका जांच की जाने चाहिए।जांच उपरांत आवश्यक कार्रवाही किए जाने चाहिए।वही बदहाल सा नजर आने वाला पंचायत भवन का आवश्यक रंग-रोंगन पुताई करवाए जाने बेहद जरुरी है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal