Breaking News

जांजगीर-चांपा:-जिला कार्यालय के लिपिक मनी राम खाण्डेकर निलंबित,,,फाईल विलंब से प्रस्तुत करने पर हुयी कार्यवाही…

सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ने जिला कार्यालय  के सहायक ग्रेड 03 श्री मनीराम खाण्डेकर को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में श्री खाण्डेकर का मुख्यालय तहसील कार्यालय जांजगीर निर्धारित किया गया हैं। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ छुट्टी अधिनियम 1989 के अधीन छुट्टी/आपात छुट्टी मंजूरी हेतु नस्ती विलंब से प्रस्तुत करने पर यह कार्यवाही की गयी। इस  संबधं में कारण बताओं सूचना पत्र जारी कर जवाब प्रस्तुत करने कहा गया था।  सहायक ग्रेड 03 श्री खाण्डेकर द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषप्रद नहीं पाया गया। उक्त कृत्य पदीय कत्र्तव्यों के निर्वहन में जानबूझकर लापरवाही बरतने, शासकीय कार्यो में रूचि नहीं लेने, उच्च अधिकारियों की आदेशों की अवहेलना मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-03 के तहत कार्यवाही की गयी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …