Breaking News

जांजगीर-चांपा:-मालखरौदा के सिंघरा धान उपार्जन केन्द्र मे अवैध रूप से रखे 124 कट्टा धान जप्त…

सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).मालखरौदा विकासखण्ड के अंतर्गत धान उपार्जन केन्द्र सिंघरा में आज बिना टोकन कटे अवैध रूप से रखे 124 कट्टा (49.6 क्विंटल) धान धान खरीदी जांच सतर्कता दल द्वारा जप्त करने की कार्यवाही की गई।कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक के मार्गदर्शन में आज दोपहर मालखरौदा तहसीलदार के. के. लहरे, नायब तहसीलदार अनुराग भट्ट और सहकारिता निरीक्षक के.के. राठौर द्वारा धान खरीदी केन्द्र सिंघरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खरीदी केन्द्र में बिना टोकन के 124 कट्टा धान अवैध रूप से रखा पाया गया। इस धान को जांच दल द्वारा जप्त करने की कार्यवाही की गई।कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक के निर्देश पर धान खरीदी सतर्कता दल प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों द्वारा धान खरीदी केन्द्रों का प्रतिदिन सघन निरीक्षण किया जा रहा है और अवैध धान को जप्त करने की कार्यवाही की जा रही है। आज सहायक खाद्य अधिकारी श्री जायसवाल ने डभरा विकाखण्ड के ही धान उपार्जन केन्द्र सपोस का अपने दल के अधिकारियों के साथ आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस केन्द्र में किसानों द्वारा बिना ढेरी लगाये धान को बेचने का प्रयास किया जा रहा था। श्री जायसवाल ने इन किसानों को समझाईश  दी और धान का ढेरी लगाने, नमी जांच पश्चात ही खरीदी करने की बात कही। उन्होने किसानो से कहा कि बिना ढेरी लगाये धान नहीं खरीदा जाएगा। खरीदी केन्द्र में किसानों को शासन के निर्देशानुसार प्रक्रिया से धान खरीदी करने की बात कही गई।इसी प्रकार अकलतरा विकासखण्ड अंतर्गत धान उपार्जन केन्द्र कोटगढ़ में आज सहायक खाद्य अधिकारी विनयभूषण कूजुर, सहकारिता विभाग अधिकारी योगेश्वर द्विवेदी और पर्यवेक्षक शरद सिंह ने आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान एक कृषक के धान में नमी की मात्रा 17 प्रतिशत से अधिक पाये जाने पर 173.6 क्विंटल धान का टोकन निरस्त किया गया। धान को सूखा कर पुनः उपार्जन केन्द्र में लाने के निर्देश दिये गये। सहायक खाद्य अधिकारी श्री जायसवाल ने आज सपोस, किरारी और रेड़ा धान उपार्जन केन्द्रों का अपने दल के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …