Breaking News

रायपुर :-प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में द्वितीय संतान के समय भी मिलेगा लाभ,,,योजना के क्रियान्वयन के लिए बैठक सम्पन्न…

सुनिल बर्मन@रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज).मुख्य सचिव श्री आर.पी. मण्डल की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन के लिए गठित राज्य स्तरीय समिति की पहली बैठक आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में द्वितीय संतान के समय भी इस योजना का लाभ दिए जाने राशि की उपलब्धता के संबंध में चर्चा हुई। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत प्रथम संतान के जन्म के समय पांच हजार रूपए की राशि तीन किश्तों में गर्भवती महिलाओं को दिए जाने का प्रावधान है। छत्तीसगढ़ राज्य में इस योजना का लाभ द्वितीय संतान के जन्म के समय भी दिए जाने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए संचालित किए जा रहे योजनाओं और राज्य खनिज विकास निधि के उपयोग की संभावनाओं पर बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अपर मुख्य सचिव वित्त श्री अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री सुब्रत साहू, सचिव राजस्व श्री सुबोध सिंह, सचिव महिला एवं बाल विकास श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सचिव खाद्य डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव स्वास्थ्य श्रीमती निहारिका बारिक उपस्थित थे।            

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …