सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).अनुविभागीय अधिकारी चांपा श्री बजरंग दुबे ने ड्यूटी से नदारद धान खरीदी केन्द्र प्रभारी और कंम्युटर आपरेटर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एस. डी. एम. चांपा श्री दुबे ने सोमवार को नगर पंचायत सारागांव धान उपार्जन केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इस उपार्जन केन्द्र के धान खरीदी प्रभारी उमाशंकर चंद्रा और कंम्युटर आपरेटर कोमल केंवट बिना किसी सूचना के अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। उपार्जन केन्द्र में धान की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कैप कवर की व्यवस्था भी नहीं की गई थी। एस. डी. एम. ने इसे गंभीरता से लेते हुए उक्त दोनों कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस का जवाब सन्तोषजनक नहीं पाए जाने पर उन्हें अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने खाद्य,नागरीक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल से मुलाकात कर अडभार एवं डभरा मे अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम सेंटर प्रारंभ करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal