सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक और जिला पंचायत सीईओ श्री तीर्थराज अग्रवाल ने शुक्रवार 13 दिसंबर को बम्हनीडीह के जनपद पंचायत भवन और डभरा के सामुदायिक भवन में विकासखण्ड स्तरीय बैठक लेकर गौठान संचालन के सबंध मे निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि फसल कटायी प्रारंभ हो गयी है। किसानों को गौठानों में पैरादान के लिए प्रेरित किया जा है। विभिन्न गावों में यह कार्य प्रारंभ हो गया है। ग्राम पंचायतों को भी निर्देशित किया गया है कि खेतों में पड़े पैरा को एकत्रित करके गौठानों में सुरक्षित रखें। यह काम आगामी 15-20 दिन मंे ही करवाना होगा। पैरादान करने वाले किसानों को सम्मानित भी किया जाय। बम्हनीडीह में आयोजित बैठक में सहकारिता सचिव श्री धनंजय देवांगन भी उपस्थित थे।कलेक्टर ने कहा कि पैरा दान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रत्येक विकासखण्ड के 3-3 अधिकारी-कर्मचारी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। गौठानों में एकत्रित किए गए पैरा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखवाना भी गौठान प्रभारियों की जिम्मेदारी है। गौठानों में सब्जी-भाजी उगाकर, गोबर से जैविक खाद, अगरबत्ती, कंडे, दिया आदि तैयार कर आर्थिक गविविधियां भी संचालित की जाएगी। इस कार्य में महिला स्व-सहायता समूहो को शामिल किया जाएगा। जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रवाल ने कहा कि गौठानो मे तैयार किए गोबर के जैविक खाद की बाजार में मांग है। इसे तैयार कर आसानी से बेचा जा सकता है। मवेशियों के पैरा दान के लिए प्रेरित करने और गौठानों को आदर्श तरीके से संचालित करने के संबंध में कलेक्टर ने सभी सरपंचो को पत्र लिखा है। पत्र में गौठान संचालन के संबंध मे मार्गदर्शन भी दिया गया है। बैठक में चांपा व डभरा के एसडीएम, नोडल अधिकारी और गौठानों के प्रभारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal