सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा (एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ने ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने के कारण जिले के विकासखण्ड नवागढ़ के खोखरा धान खरीदी केन्द्र प्रभारी श्री राधेश्याम बंजारे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।राधेश्याम बंजारे ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को खोखरा धान खरीदी केन्द्र में धान खरीदी प्रभारी नियुक्त किया गया था। उनके द्वारा शासन के इस महत्वपूर्ण कार्य को गंभीरता से न लेते हुए लापरवाही पूर्वक अपने ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के कारण उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड डभरा निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal