Breaking News

जांजगीर-चांपा:-मनरेगा के तहत स्वीकृत कार्य शीघ्र प्रारंभ  कराएं-कलेक्टर,,,जैजैपुर में मनरेगा के कार्यों की समीक्षा…

सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ने कहा कि मनरेगा के स्वीकृत सभी कार्य शीघ्र प्रारंभ करें और   पंजीकृत मजदूरों को वर्ष में 100 दिनों का रोजगार देने का लक्ष्य पूर्ण करें।जैजैपुर जनपद पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में उपस्थित सी ई ओ जनपद, परियोजना अधिकारी और रोजगार सहायकों को निर्देशित कर कलेक्टर ने कहा कि वे परिणाम मूलक कार्य करें। अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। शौचालय की राशि में अनियमितता बरतने वाले सरपंचों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने राशि का गबन करने वाले सरपंचों के खिलाफ वसूली का प्रकरण तैयार कर सूची एस डी एम को देने के निर्देश दिए। रोजगार सहायकों को निर्देशित कर कलेक्टर ने कहा कि वे स्वीकृत सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराएं अन्यथा उनके विरुद्ध बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने परियोजना अधिकारी को निर्देशित कर कहा कि वे स्वीकृत सभी कार्यों का नियमित निरीक्षण करें। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ को निर्देशित कर कहा कि वे मनरेगा के तहत स्वीकृत कार्यों की प्रगति की पाक्षिक समीक्षा करें।

सीमांकन त्रुटि में सुधार की कार्रवाई के निर्देश:-

कलेक्टर ने पटवारियों को निर्देशित कर कहा वे अभियान चलाकर सीमांकन में जो त्रुटि है उनमें शीघ्र सुधार की कार्रवाई करें। उन्होंने किसान समृध्दि योजना के तहत अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी पटवारी अपने अपने हल्के में किसानों को समृद्धि योजना का लाभ दिलाने आधार, बैंक खाता,ऋण पुस्तिका आदि दस्तावेज जमा कराने मुनादी कराएं। कलेक्टर ने किसानों से पैरा दान कराने पटवारियों को निर्देशित करते हुए पैरादान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों को आगामी गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित और पुरस्कृत करने की बात कही।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …