Breaking News

कांकेर:-शराब पीकर नशे की हालत में सड़क किनारे सो रहा शिक्षक,,,स्कूल में चल रहा अर्ध वार्षिक परीक्षा…

सुनिल बर्मन@कांकेर (एचकेपी 24 न्यूज).पखांजूर के पिंडकसा प्राथमिक शाला में बच्चों के अर्धवार्षिक परीक्षा चल रही है, लेकिन स्कूल में पदस्थ शिक्षक नशे की हालत में सड़क किनारे सो रहा है. ग्रामीण बताते हैं, शिक्षक संतोष पद्दा बीते 2 साल से स्कूल में पदस्थ है. पदस्थापना के बाद से ही संतोष शराब पीकर रोज स्कूल आता है. इसे लेकर कई बार उसे समझाया भी गया है, लेकिन उस पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ता है. ग्रामीणों ने बताया कि, उनके समझाने पर आरोपी शिक्षक संतोष बीच में कुछ दिनों के लिए शराब पीना बंद कर दिया था, लेकिन बीते कुछ महीनों से उसने फिर से शराब पीना शुरू कर दिया है. आरोपी हर रोज शराब के नशे में स्कूल पहुंचते हैं. किसी दिन शराब का नशा ज्यादा चढ़ जाता है, तो संतोष सड़क किनारे कहीं भी सो जाता है.

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …