सुनिल बर्मन@मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज).बुधवार 11 दिसम्बर को शासकीय प्राथमिक शाला एंव शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का अर्ध वार्षिक परीक्षा का तृतीय दिवस था।परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होना है।वही परीक्षा समाप्त होने पश्चात् शालाओ के स्थिति जानने हमारा एचकेपी 24 न्यूज ने मालखरौदा विकासखण्ड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदी,चरौदा के दोनो शासकीय प्राथमिक शाला एंव एक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला,लिमगांव के दोनो शासकीय प्राथमिक शाला एंव एक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला,शासकीय प्राथमिक शाला दारीमुडा,शासकीय प्राथमिक शाला तौलीपाली,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तौलीपाली,शासकीय प्राथमिक शाला बंधवापारा बन्दोरा,शासकीय प्राथमिक शाला भांठापारा करिगांव एंव शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला करिगांव का जायजा लिया।इस दौरान शासकीय प्राथमिक शाला का दरवाजा खुला था।जहां शाला शिक्षक स्टॉफ उपस्थित नजर आ रहा था।इसके अलावा अन्य सभी शालाओ मे ताला लटका हुआ था।कुछेक को छोड कर अधिकांश शिक्षक-शिक्षिका मन मौजी करने मे लगे हुए है।जो अपने मन मे मुताबिक शाला मे ताला लटका दे रहे है।ऐसे लापरवाही बरतने वाले शिक्षको के खिलाफ कार्रवाही करने का आवश्यकता है।ताकि अपना जिम्मेदारी सही तरिका से निभाए।ऐसा मन मौजी करने एंव लापरवाही बरतने को बन्द करे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal