सुनिल बर्मन@डभरा(एचकेपी 24 न्यूज).मंगलवार 10 दिसम्बर को शासकीय प्राथमिक शाला एंव शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का अर्ध वार्षिक परीक्षा का व्दितीय दिवस था।परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होना है।वही परीक्षा समाप्त होने पश्चात् शालाओ के स्थिति जानने हमारा एचकेपी 24 न्यूज ने डभरा विकासखण्ड के पुटीडीह,गांडापाली,फलियामुण्डा,साराडीह,सकराली,उपनी,बरभांठा,भेडीकोना,नावापारा,केनाभांठा,खोंधर,फरसवानी एंव खैरा कला मे संचालित होने वाला समस्त शासकीय प्राथमिक शाला एंव शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का जायजा लिया।जहां समस्त शालाओ मे ताला लटका मिला था।इस सम्बंध मे डभरा बीईओ रोहित कुर्रे ने कहा कि अर्ध वार्षिक परीक्षा शासकीय प्राथमिक शाला एंव शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मे सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जा रही है।परीक्षा समाप्त होने 12 बजने के पश्चात् शाला मे ताला बन्दी नही करना है।बल्कि कार्यालयीन कार्य को शाला मे बैठ कर शिक्षको को निर्धारित समय तक करना है।इसकी जानकारी ली जाएगी।वही 12 बजने पश्चात् शालाओ मे ताला बन्दी नही करने शाला प्रमुखो को निर्देशित की जाएगी।जो भी शाला प्रमुख नियम विरुध्द कार्य करेगा।उसके खिलाफ उचित कार्रवाही की जाएगी।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal