Breaking News

जांजगीर-चांपा:-बलौदा सहकारी बैंक के पर्यवेक्षक को नोटिस जारी,कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान आद्रतामापी खराब पाया गया और बोरो में नही लगे थे स्टेशील…

सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).धान खरीदी केन्द्र जावलपुर में धान की आद्रतामापी यंत्री ख़राब पाए जाने और बोरो में स्टेशील नहीं लगाये जाने पर बलौदा सहकारी बैंक के पर्यवेक्षक श्री भानु कौशिक को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ने आज जिले के विभिन्न विकास खंडों में धान खरीदी की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र जावलपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इस केन्द्र का आद्रतामापी ख़राब पाया गया और बोरो में स्टेशील नहीं लगाया जाना पाया गया। ज्ञातव्य है कि खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में जिले में धान खरीदी केन्द्र में समुचित व्यवस्था और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।निर्देश का उल्लंघन और लापरवाही किए जाने के कारण बलौदा सहकारी बैंक के पर्यवेक्षक को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्हें वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …