सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ने सभी गौठान के नोडल अधिकारियों, गौठान प्रभारियां को निर्देशित कर कहा कि वे गौठान में मवेशियों के चारे के लिए अधिक से अधिक पैरादान कराएं। जिले के जनपद मुख्यालयां नवागढ़, पामगढ़, अकलतरा और बलौदा में धान खरीदी एवं गौठानों की प्रगति की समीक्षा बैठक में आज कलेक्टर ने कहा कि धान मिसाई के बाद कृषकों की खेतों में पर्याप्त मात्रा में पैरा उपलब्ध है, इसका परिवहन कर गौठानों में सुरक्षित रख-रखाव सुनिश्चित करें। उन्होंने पैरादान करने वाले किसानों को सम्मानित करने के निर्देश भी दिये। कलेक्टर ने गौठान प्रभारियों से कहा कि वे गौठानों का बिना किसी असुविधा के साल भर उपयोग हो सके यह सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी गौठान में किचड़, पानी ना हों इसके लिए गौठान में मिट्टी, मुरूम से गड्ढे वाले स्थानों की भरने की कार्यवाही करें।
आर्थिक गतिविधियां शीघ्र प्रारंभ करेंः-
कलेक्टर ने प्रत्येक गौठान में महिला स्व सहायता समूहों को जोड़कर सब्जी, मवेशियों के लिए चारा, गोबर से खाद निर्माण और मशरूम उगाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पैरा उपलब्ध है। इसका परिवहन कर गौठान में सुरक्षित रखें। कलेक्टर ने सभी नोडल/प्रभारी अधिकारियों से कहा कि वे गौठान में गोबर से खाद बनाने, सब्जी-भाजी उगाने, मशरूम पैदा करने इत्यादि आर्थिक गतिविधियां शुरू करें। इन गतिविधियों से महिला स्व सहायता समूह को जोड़ा जाए। ताकि उनका आर्थिक विकास सुनिश्चित हो सके।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal