सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).धान खरीदी केन्द्र जावलपुर में धान की नमी मापक यंत्र ख़राब पाए जाने पर धान खरीदी केन्द्र प्रभारी को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ने आज जिले के विभिन्न विकास खंडों में धान खरीदी की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर द्वारा धान खरीदी केन्द्र जावलपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इस केन्द्र का नमी मापक यंत्र ख़राब पाया गया। ज्ञातव्य है कि खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में जिले में धान खरीदी के लिए प्रभारियों को केन्द्र में समुचित व्यवस्था और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।निर्देश का उल्लंघन और लापरवाही किए जाने के कारण जावलपुर के धान खरीदी केन्द्र प्रभारी विनोद कुमार आदिले को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्हें वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है
Check Also
मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…
🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …
HKP24News Online News Portal