Breaking News

जांजगीर-चांपा:-नगरीय निकाय चुनाव 2019,,,बिना अनुमति संपत्ति विरूपण पर होगी कार्यवाही…

सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).संपत्ति के स्वामी की लिखित अनुमति के बिना सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को विरूपित करने वालो के विरूद्ध छत्तीसगढ़ संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही होगी। इसके तहत एक हजार रूपये तक जुर्माने से दंडित किया जा सकेगा। इस अधिनियम के तहत अपराध संज्ञेय होगा। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा 25 नवंबर को जारी आदेश में कहा गया है कि अधिनियम के प्रावधानों को लागू करने लोक संपत्ति सुरक्षा दस्ता का गठन किया जाए। अधिनियम के तहत कार्यवाही के लिए प्रभारी अधिकारी, टी.आई. थाना प्रभारी होंगे। इनका कर्तव्य लोक संपत्ति विरूपण को रोकना होगा। निजी संपत्ति में चुनाव प्रचार करने, विरूपित करने, भवन स्वामी की लिखित स्वीकृति जारी होगी। किसी भी धार्मिक स्थल का उपयोग चुनाव प्रचार के लिए प्रतिबंधित रहेगा। थाना प्रभारियों से कहा गया है कि वे संपत्ति विरूपण के संबंध में उनके क्षेत्र में हुई कार्यवाही की साप्ताहिक रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत करें।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …