Breaking News

मालखरौदा:-संविलियन अधिकार मंच के बैनर तले चन्द्रपुर विधानसभा विधायक रामकुमार यादव को संविलियन से वंचित शिक्षको ने 2 वर्ष में संविलियन हेतु मांग सह निवेदन पत्र सौपा…

सुनिल वर्मन@मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज).संविलियन अधिकार मंच के बैनर तले प्रांतीय संयोजक विवेक दुबे के निर्देशानुसार आज चन्द्रपुर विधानसभा के विधायक रामकुमार यादव को उनके निवास गृह ग्राम जमगहन में संविलियन से वंचित शिक्षको के द्वारा 2 वर्ष में संविलियन हेतु मांग सह निवेदन पत्र सौपा गया।जिसमे विधायक ने शिक्षको का समस्या को लेकर विस्तार से चर्चा किया।वही तकनीकी पक्ष को जानकर पूर्ण आश्वासन दिया कि शिक्षको के मांगो को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे।उन्होन अपने लेटर पेड में एक पत्र मुख्यमंत्री को भी अग्रेषित किया।जिसमे शिक्षको के मांगो की संदर्भ का उल्लेख है।सभी उपस्थित शिक्षको ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर चन्द्रपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले विभिन्न शासकीय शालाओ के शिक्षक पंचायत संवर्ग विनोद कुमार गबेल ,संजय सिंह राठौर , मुकेश पटेल , हेमन्त गबेल , डिगेश्वर चन्द्रा , महेश कुमार लहरे , राजेन्द्र टण्डन , पूनम चन्द चौहान ,रमेश कुमार साहू , चन्द्रिका देवांगन , दिनेश कुमार पटेल ,रवि पुंज खूंटे ,सत्येंद्र सिंह राठौर , टंकेश्वर सिंह मरावी , सुरजीत सिंह गोंड ,राजकिशोर सिदार ,संदीप ढिढी ,राजू कुमार बरेठ , अरविंद कुमार , राम चरन सिदार ,चन्द्रिका प्रसाद देवांगन , पप्पू कुमार धीरज ,विजय पटेल , रविशंकर जांगड़े , महेंद्र कुमार पंकज ,धीरज गिरी गोस्वामी , प्यारे लाल बघेल , विशाल सिंह कंवर ,नानू कुमार यादव , सहित अन्य संविलियन प्राप्त शिक्षक भी उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …