सुनिल वर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनचौपाल कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगो से मुलाकात की। लोगों ने मांग, शिकायत व सुझाव से संबंधित कुल 249 आवेदन दिए।कलेक्टर ने आज प्राप्त आवेदनो पर नियमानुसार कार्यवाही करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। जनचौपाल के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम ने भी लोगो से चर्चा की व मार्गदर्शन दिया।जन चौपाल में कमरीद-बलौदा के 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण श्री धर्मवीर सूर्यवंशी ने स्वरोजगार के लिए बैंक से ऋण दिलाने का आग्रह किया।धर्मवीर ने बताया कि वह दोनो पैरो से पैदल चलने में असमर्थ है। वह आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बनना चाहता है। शासन की योजना के तहत वह कम ब्याज दर पर लोन दिलाने का आग्रह किया। कलेक्टर ने धर्मवीर को ऋण दिलाने में सहयोग करने के लिए अंत्यावसायी समिति के अधिकारी को निर्देशित किया। ग्राम चारभाठा-केरा के श्री आनंद बंजारे ने उसके घर के उपर से लगाए 11 केव्ही के हाईटेंशन तार को दूसरे खंभे में शिफ्ट करने का आग्रह किया। इसी प्रकार बरभाठां-बलौदा के महिला स्वसहायता समूह ने काम दिलाने के लिए निवेदन किया। कोटमी-डभरा की श्रीमती सुकमत बाई ने निराश्रित पेंशन दिलाने के लिए आग्रह किया। जन चौपाल के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal