सुनिल वर्मन@मनेन्द्रगढ(एचकेपी 24 न्यूज).एसडीएम आर.पी.चौहान पुलिस टीम के साथ यातायात नियमों का पालन करने वाले दोपहिया वाहन चालकों को साल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।सम्मान करने पर श्री चौहान ने बोला कि हेलमेट सभी को पहनना चाहिए।इससे दुर्घटना से बचाव होता है।एसडीएम श्री चौहान ने नागरिकों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से पहनने की निवेदन किया।उन्होंने कहा कि सडक पर चलते हुए यातायात नियमों का पालन करना अनिवार्य है। सडक पर सुरक्षित यात्रा कराना ही पुलिस एवं प्रशासन की मंशा है।श्री चौहान ने कहा कि हेलमेट पहनने वाले को सम्मान देने से हेलमेट नही पहनने वाले को प्रेरणा मिलेगी।सम्मान का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा।इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आर.पी.चौहान के साथ यातायात व्यवस्था संभालने वाले अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal
