Breaking News

मालखरौदा-डभरा:-आज होने वाला तहसील स्तरीय शुकवारी व्दितीय जन चौपाल का लाभ उठाने सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश यादव ने की आम जन से अपील…

सुनिल वर्मन@मालखरौदा-डभरा(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक के मार्गनिर्देशन में सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को जांजगीर-चांपा के सभी तहसील कार्यालयों में राजस्व जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। तहसील स्तरीय शुक्रवारी द्वितीय जनचैपाल का आयोजन आज 26 जुलाई को होगा।जनदर्शन में आरआई,पटवारी व मैदानी अमला उपस्थित रहेंगे।जहां आय, जाति, निवास, सीमांकन, रिकार्ड दुरूस्त करना, नामांतरण, विवादित व अविवादित बंटवारा, आरबीसी 6-4, भू-अधिग्रहण, भू-अर्जन, मुआवजा वितरण आदि से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश यादव ने आम लोगों से अपील की है कि तहसील कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में उपस्थित होकर अपने राजस्व संबंधित समस्याओं का निराकरण करायें।यथा संभव चौपाल में ही आवेदनों के निराकरण का प्रयास की जानी है।अन्य प्राप्त आवेदनों के निराकरण की सूचना आवेदकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर दी जाएगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …