Breaking News

बिलासपुर:-प्रधान पाठक का ध्यान अपने जिम्मेदारी निभाने बच्चो को पढाने-लिखाने पर नही बल्कि शिक्षिका पर ज्यादा रहा,,,डरा धमकाकर 6 वर्षो से लगातार करता आ रहा दुष्कर्म,,महिला की शिकायत पर प्रधान पाठक अब पहुंचा सलाखो के पिछे…

सुनिल वर्मन@बिलासपुर(एचकेपी 24 न्यूज).प्रधान पाठक द्वारा एक महिला शिक्षिका के साथ दुष्कर्म का सनसनी खेज मामला सामने आया है।प्रधान पाठक का महिला शिक्षिका पर दिल आ गया।धमकी देकर लगातार 6 सालों से दुष्कर्म करता रहा।प्रधान पाठक पद का रौब दिखाकर आरोपी,महिला शिक्षाकर्मी का 6 साल तक शारीरिक शोषण करता रहा।प्रधान पाठक से परेशान शिक्षिका ने आखिर में पुलिस को अपनी आप बीती सुनाते हुए शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी प्रधान पाठक को गिरफ्तार कर लिया है।सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी प्रधानपाठक मोहन देव यादव पिता मंतराम यादव जब्बार गली नेहरु नगर निवासी एक महिला शिक्षिका को घर लाने व ले जाने का झांसा देकर उसे अपने झांसे में लिया। उसके बाद आरोपी ने पद का रौब दिखाते हुए महिला सहकर्मी से जबरिया दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता रहा।6 वर्षो से प्रताडि़त महिला सहकर्मी ने आखिर में प्रधानपाठक के खिलाफ मंगलवार को सिविल लाइन थाने पहुंच मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने मामले में आरोपी प्रधानपाठक मोहनदेव यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जहां से उसे जेल दाखिल कराया गया है।इस बारे मे सिविल लाईन थाना प्रभारी कलीम खाने ने बताया कि प्रधान पाठक के खिलाफ महिला सहकर्मी ने पद का दुरुपयोग करते हुए दैहिक शोषण की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …