जांजगीर-चांपा(हिन्देश की पाठशाला 24 न्यूज)।सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश कुमार यादव ने पुलिस अधीक्षक श्री मति पारुल माथुर से मुलाकात किया।श्री यादव ने पुलिस अधीक्षक को डभरा थाना क्षेत्र के बगरैल का बालक साहिल दास महंत हत्या काण्ड मे एस.आई.टी.गठित करने,जिन-जिन बालको ने साहिल का हत्या करने कबूल किया है उनका नार्को टेस्ट कर जो-जो व्यस्क आरोपी इस हत्या काण्ड मे शामिल है उनको बेनकाब करवाने,बगरैल मे बने भय का वातावरण को समाप्त कराने का मंशा से लगातार पुलिस पार्टी का पेट्रोलिंग करवाने,मृतक बालक के परिवार का दुख को ध्यान मे रख कर पुचताछ के लिए उनको थाना बुलाने के बजाय उनका घर जाकर पुलिस व्दारा पुचताछ करवाने,परिजनो व्दारा बताए जा रहे संदेहियो का विशेष पुचताछ करवाने का निवेदन पत्र सौंपने के साथ-साथ ही जांच दल को हर संभव आवश्यक सहयोग प्रदान करने का भी पत्र सौंपा।पत्र को पढने के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मति पारुल माथुर ने श्री यादव को आश्वस्त किया कि बगरैल साहिल हत्या काण्ड मे जिन-जिन बालको ने हत्या करने कबूल किया है।पुचताछ के दौरान उनके अलावा अन्य कोई भी व्यस्क का नाम सामने आएगा।तो उनका खिलाफ कानूनी कार्रवाही की जाएगी।किसी भी आरोपी को बख्शा नही जाएगा।लगातार पुलिस व्दारा पुचताछ की जारी है।डभरा थाना से इस मामला के सम्बंध मे लगातार जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दी जा रही है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal