डभरा(हिन्देश की पाठशाला 24 न्यूज)।सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश कुमार यादव ने बुधवार 3 जुलाई को साराडीह,सकराली,उपनी,बरभांठा,भेडीकोना एंव नावापारा का विशेष दौरा किया।इस दौरान श्री यादव गांव-गांव के तालाब मे मछली पकडने वाले/अन्य कार्य करने वाले,नहर पार तरफ घुमने वाले तथा सडक तरफ घुमने वाले बच्चो से मुलाकात किया।उन बच्चो को विद्यार्थी जीवन का जीवन मे कितना अत्यधिक महत्व होता है.उसके बारे जानकारियां देकर इधर-उधर घुम कर अति महत्वपूर्ण समय को व्यर्थ न करने को कहा।इस दौरा मे श्री अलग-अलग जगह करीब दो दर्जन बच्चो से मुलाकात हुआ।जिनको नियमित शाला जाकर पढाई करने कह कर तत्काल पढाई-लिखाई करने उसी स्थिति मे शाला भेज दिया।श्री यादव ने बच्चो से कहा कि मौसम बहुंत खराब है।बारिश के बन्द चालू का सिलसीला चल रहा है।गाज भी गिरने का संभावना है।यह जगह आप बच्चो के लिए सुरक्षित नही है।इसलिए आज ऐसी ही स्थिति मे सीधे शाला चले जाओ और अगले दिवस से निर्धारित समय मे नियमानुसार शाला जाना है।इस तरह बोल कर श्री यादव ने बच्चो को अपना मोबाईल नम्बर देकर कहा कि कोई भी शिक्षक-शिक्षिका शाला मे बैठने का अनुमति नही देते है,तो उस स्थिति मे मेरा मोबाईल नम्बर देकर फोन करने को बोल देना।बच्चे अपने-अपने शाला के लिए खुशी-खुशी रवाना हो गए।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal
