जांजगीर-चांपा(हिन्देश की पाठशाला 24 न्यूज)। शासकीय नवीन अनुसूचित जाति कन्या क्रीड़ा परिसर चिस्दा (हसौद) के रिक्त सीटों (सत्र 2019-20) पर प्रवेश के लिए 10 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। जांजगीर के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय अथवा चिस्दा के शासकीय नवीन अनुसूचित जाति कन्या क्रीड़ा परिसर कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से बताया कि 10 बेटरी टेस्ट के माध्यम से 17 जुलाई को क्रीड़ा परिसर में होगा। शासन द्वारा स्वीकृत विधा में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित छात्राओं को प्रशिक्षण, छात्रावास, पुस्तक, खेल सामग्री, गणवेश, निःशुल्क दी जाएगी। बेटरी टेस्ट में स्वचलित गति परीक्षण, स्प्रिंग टेस्ट, सटल दौड़, शक्ति एवं स्फूर्ति परीक्षण, अपर बाडी बेंडिंग, पुशअप, लेग्रेसिंग, सिटअप, दौड़ आदि का टेस्ट शामिल है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal