कोरिया(हिन्देश की पाठशाला 24 न्यूज)।कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज बुधवार 26 जून को अपने भ्रमण के दौरान जिला कलेक्टोरेट के समीप स्थित नवीन जिला न्यायालय भवन आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होने निर्माणाधीन दो मंजिला नवीन जिला न्यायालय भवन के विभिन्न कक्षों में घूमकर बारीकी से अवलोकन किया और न्यायधीषों की कक्ष, सभा कक्ष, पेयजल, पार्किंग, गार्डन, शौचालय, बार रूम, मीटिंग हाल, एनआईसी कक्ष, वीडियो कांफ्रेंसिंग हाॅल, लिफ्ट, दिव्यांगों के लिए रैम्प सहित आगन्तुकों की बैठक व्यवस्था आदि के संबंध में आवष्यक जानकारी प्राप्त की तथा लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को नवनिर्मित जिला एवं सत्र न्यायालय के विभिन्न कक्षों का फिनिषिंग, साफ सफाई सहित संपूर्ण निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ जुलाई के प्रथम सप्ताह तक पूरा करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायधीश श्री विजय कुमार एक्का सहित सभी संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal