Breaking News

मालखरौदा:-किरारी मे पालक-बालक जागरुकता रैली निकाल कर शिक्षको एंव विद्यार्थियो ने सरकारी विद्यालय मे प्रवेश लेने बालक-बालिकाओ और सरकारी विद्यालय मे अपने बच्चो का नाम दाखिल करवाने पालको से की निवेदन…

मालखरौदा(हिन्देश की पाठशाला 24 न्यूज)।ग्राम किरारी में संचालित होने वाले शासकीय प्राथमिक विद्यालय,शासकीय पूर्व विद्यालय एंव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियो एंव शिक्षको ने संयुक्त रुप से पालक-बालक जागरुकता रैली निकाला था।गांव के समस्त गली मुहल्लो मे रैली निकाल कर बालक-बालिकाओ एंव पालको को जागरुक किया गया।वही पालको से आग्रह किया गया कि यथाशीघ्र अपने बच्चो का दाखिला सरकारी विद्यालय मे करवाए।बच्चो के नाम दाखिला करने का कार्य 18 जून से शुरु हो गया है।वही 24 जून से पढने के लिए नियमित विद्यालय भेजने के लिए निवेदन की गयी।25 जून को शाला प्रवेशोत्सव मनाए जाने का जानकारी देते हुए कहा गया की प्रवेशोत्सव कार्यक्रम मे शामिल होने सभी गणमान्य नागरिको एंव पालको को आमंत्रित की जाती है।आप सभी प्रवेशोत्सव कार्यक्रम मे शामिल होकर विद्यालय का स्तर अधिक से अधिक ऊंचा करने आप सभी अपना-अपना सुझाव दीजिएगा।इसके साथ ही 21 जून को अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सुबह 7 बजे से विद्यालय मे उपस्थित होकर योग का लाभ उठाने के लिए जागरुक की गयी।

पालको को समझाया गया कि सरकार की ओर से विद्यालयों में निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें, निःशुल्क गणवेश,छात्रवृत्ति आदि की सुविधा प्रदान की जाती है। प्रशिक्षित अध्यापक बच्चों का सर्वांगीण विकास करने के लिए समय-समय पर अलग तरह की शिक्षण कार्य में भी अपना पूर्ण योगदान देकर बच्चों को आगे बढ़ाते हैं।खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, योगाभ्यास, जूडो कराटे, डांस आदि प्रतियोगिता से बच्चों का विकास किया जाता है।रैली मे पालको को बताया गया की सरकारी विद्यालयों में कक्षा पहली से आठवी तक मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था की जाती है। विशेष पोषाहार भी दिया जाता है।सरकारी विद्यालय नीजी विद्यालय से किसी भी मामला मे कम नही है।बैठने के लिए अच्छा फर्नीचर,पानी के लिए बोरवेल-हैंडपम्प और विद्यालय का स्वच्छ परिवेश है। बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहे, समय-समय पर चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती है।इस तरह का जानकारी दी गयी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …