जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)। भारत सरकार के निर्देशानुसार दिव्यांगो के लिए यूडीआईडी कार्ड बनाया जा रहा है। कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में इस कार्य की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में नगरीय निकाय के सीएमओ और जनपद पंचायत के सीईओ उपस्थित थे।कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के 9 हजार 8 दिव्यांगो का यूडीआईडी कार्ड बनाया जा चुका है। शेष दिव्यांगो का दिव्यांगता प्रमाण पत्र और आधार कार्ड जमा करवाकर डिजिटल आवेदन जमा किया जाएगा। नगरीय निकायों और जनपद के अधिकारियों को शेष बचे दिव्यांगो की सूची उपलब्ध करवाई जा रही है। इस कार्य के लिए संबधित निकायों के मैदानी अमलों को जिम्मेदारी दी जाएगी। समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री टी पी भावे ने बताया कि विकासखण्ड स्तर पर शिविर लगाकर कार्ड बनाने का कार्य किया गया था। शेष दिव्यांगो के यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए अब ग्राम पंचायत सचिवों के माध्यम से दस्तावेज एकत्र किया जाएगा। प्राप्त दस्तावजों का डिजिटल फार्मेट तैयार कर वेबसाईट में अपलोड करने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्ड जनरेट होगा।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal