Breaking News

जांजगीर-चांपा:-कलेक्टर ने दिए भू-अर्जन के लंबित प्रकरणों को निर्धारित अवधि में निराकरण करने के निर्देश…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर श्री जे.पी. पाठक ने जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में राजस्व, लोकनिर्माण, सेतु निर्माण, छत्तीसगढ़ सड़क विकास निगम, जल संसाधन और जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में लंबित भू-अर्जन के प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रायोजनों के लिए भूमि का अधिग्रहण किया जाता है। अधिग्रहित भूमि का मुआवजा संबंधितों को निर्धारित अवधि में मिलना चाहिए। इस हेतु उन्होंने भू-अर्जन के लंबित प्रकरणों का  निराकरण निर्धारित अवधि में करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर एवं चांपा अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्री राहुल देव, अपर कलेक्टर श्री ए.के. घृतलहरे सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता, छत्तीसगढ़ सड़क विकास निगम के अधिकारी, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता, सेतु निर्माण विभाग के सहायक अभियंता और उद्योग एवं व्यापार केन्द्र के महाप्रबंधक उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …