जांजगीर -चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद, सांसद मद एवं विधायक मद से स्वीकृत कार्याें की प्रगति की समीक्षा किया।कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों के सीएमओ और जनपद पंचायत के सीईओ से कहा कि निर्माण कार्य समय पर पूरा करवाएं। निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सतत् मानिटरिंग जरूरी है। कार्य के प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए। निर्माण के लिए भूमि चयन के लिए राजस्व विभाग का सहयोग लें। स्थान चयन में आवागमन की सुविधा व जनहित को विशेष प्राथमिकता दिया जाय। उन्होने कहा कि पूर्ण हो चुके कार्यो की उपयोगिता प्रमाण पत्र जिला कार्यालय को तत्काल प्रस्तुत करें। अप्रारंभ कार्यों की सकारण जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए सभी नगरीय निकायों सीएमओ और जनपद पंचायत के सीईओ को निर्देशित किया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री एच आर चैहान एवं उप संचालक योजना एवं सांख्यिकी श्रीमती पायल पाण्डेय ने स्वीकृत कार्य, पूर्ण कार्य, प्रगतिरत कार्य एवं अप्रारंभ कार्याे की जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में संबधित विभागो अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal