जांजगीर -चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा चर्मरोग उपचार एवं निदान अभियान का आयोजन आगामी 14 जून से 28 जून तक किया जाएगा। कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ने अभियान के दौरान प्रचार-प्रसार कर लोगो को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। नए रोगियों की पहचान कर जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित किया जाएगा। चर्मरोग के निःशुल्क उपचार की सुविधा सभी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्ध है, इसकी जानकारी भी लोगो को दी जाएगी। समय पर ईलाज होने से चर्म रोग पूरी तरह ठीक हो सकता है। अभियान के दौरान चर्मरोग के प्रति समाज में फैली भ्रांतियो को दूर करने एवं चर्मरोग की जांच एवं उपचार की जानकारी देने के भी निर्देश दिए है। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य समिति द्वारा जारी प्रचार सामाग्री में चर्मरोग की पहचान के संबंध में बताया गया है कि चमड़ी में दाग दिखना, चकत्ते पड़ना, सुन्नपन चर्म रोग के प्रारंभिक लक्षण है। कुष्ठ रोग की शंका होने पर समीप के स्वास्थ्य केन्द्र से संपर्क किया जा सकता है। कुष्ठ रोग के निःशुल्क ईलाज की सुविधा सभी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्ध है। शीघ्र जांच एवं समय पर ईलाज से कुष्ठ रोग पूरी तरह ठीक हो सकता है। कुष्ठ के कारण होने वाले विकलांगता से भी बचना संभव है।
Check Also
मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…
🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …
HKP24News Online News Portal