जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर श्री जे.पी. पाठक ने छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम के प्रावधानों के तहत जिले के सभी 15 नगरीय निकायो के वार्डों का परिसीमन नये सिरे से करने के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। उन्होंने नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला के लिए जांजगीर तहसील के तहसीलदार श्री प्रमोद गुप्ता, नगर पालिका परिषद चांपा के लिए चांपा के तहसीलदार श्री आर व्ही शर्मा, नगर पालिका परिषद अकलतरा के लिए अकलतरा के प्रभारी तहसीलदार श्री अनुज कुमार पटेल, नगर पालिका परिषद सक्ती के लिए सक्ती के तहसीलदार श्रीमती व्ही. एक्का और नगर पंचायत बलौदा के लिए बलौदा के नायब तहसीलदार श्री अतुल कुमार वैष्णव, नगर पंचायत जैजैपुर के लिए जैजैपुर के नायब तहसीलदार श्री आकाश गुप्ता, नगर पंचायत डभरा के लिए डभरा के प्रभारी तहसीलदार श्री कृष्णकुमार लहरे और नगर पंचायत शिवरीनारायण के लिए शिवरीनारायण के नायब तहसीलदार कुमारी आराधना प्रधान को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। नगर पंचायत खरौद के लिए पामगढ़ तहसील के प्रभारी तहसीलदार श्रीमती जयश्री राजन पथे, नगर पंचायत राहौद के लिए पामगढ़ तहसील के नायब तहसीलदार श्री संदीप कुमार साय, नगर पंचायत नवागढ़ के लिए नवागढ़ तहसील के प्रभारी तहसीलदार श्री संजय मिंज, नगर पंचायत सारागांव के लिए चांपा तहसील के नायब तहसीलदार डाॅक्टर जयंती देवांगन, नगर पंचायत बाराद्वार के लिए बाराद्वार तहसील के तहसीलदार श्री खम्हनलाल सरवन, नगर पंचायत अड़भार के लिए सक्ती तहसील के नायब तहसीलदार श्री शिवकुमार डडसेना और नगर पंचायत चन्द्रपुर के लिए चन्द्रपुर तहसीलदार श्री सिद्धार्थ अनंत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने नियुक्त सभी नोडल अधिकारियों को शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप निकायों के वार्डो के परिसीमन का कार्य 25 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिये है।
Check Also
मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…
🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …
HKP24News Online News Portal