बिलासपर(एचकेपी 24 न्यूज)।सोमवार 10 जून को सुबह पदभार ग्रहण करने के पश्चात् शाम के समय नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल ने ट्रैफिक एएसपी समेत पुलिस अधिकारियों के साथ शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया। महाराणा प्रताप चौक पर यातायात व्यवस्थित करने एसपी अग्रवाल ने ट्रैफिक सिग्नल लगाकर प्रयोग करने के निर्देश दिए।शाम करीब 5 बजे पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल ट्रैफिक एएसपी रोहित बघेल, एएसपी ओपी शर्मा,एएसपी संजय ध्रुव के साथ मंगला चौक पहुंचे।अधिकारियों ने उन्हें बताया कि मुंगेली जिले से शहर में प्रवेश के लिए मंगला चौक एक ट्रैफिक प्वाइंट है।यहां से एसपी अग्रवाल रिंग रोड-2 होते हुए महाराणा प्रताप चौक पहुंचे। ट्रैफिक के लिए वन-वे रोड देखकर अधिकारियों से श्री अग्रवाल ने जानकारी मांगी।एएसपी रोहित बघेल ने बताया कि रायपुर मार्ग जाने और वहां से शहर आने के लिए तिफरा ओवर ब्रिज एकमात्र रास्ता है। फ्लाई ओवर निर्माणाधीन है। इसलिए मार्ग को वन-वे किया गया है। व्यापार विहार से रिंग रोड जाने वालों को ओवर ब्र्रिज के नीचे से घूमकर जाने की व्यवस्था की गई है।श्री अग्रवाल ने चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लगाकर यातायात व्यवस्थित करने का प्रयास करने के निर्देश दिए। यहां से श्री अग्रवाल नेहरू चौक, सदर बाजार और गोल बाजार पहुंचे। एएसपी बघेल ने श्री अग्रवाल को बताया कि सदर बाजार एंव गोल बाजार में कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। नगर निगम से कई बार पर्किंग की व्यवस्था करने पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन अब तक व्यवस्था नहीं हुई है। यहां से श्री अग्रवाल जगमल चौक मोपका तिराहा, बसंत विहार चौक, नूतन चौक होते हुएएसपी कार्यालय पहुंचे।श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को मंगलवार को शहर का फिर से भ्रमण कर यातायात व्यवस्थित करने की योजना बनाने के निर्देश दिया।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal