बिलासपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।महिलाओं के लिए जिले के थानों में खुले संवेदना केंद्रों में ताला लटक रहा है।नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल ने इसे फिर से शुरू करने आदेश दिए हैं।करीब डेढ़ वर्ष पूर्व तत्कालीन आईजी दीपांशु काबरा व एसपी आरिफ शेख ने महिला आरोपी व महिला पुलिसकर्मियों के लिए जिले के थानों में संवेदना केंद्र की शुरुआत किया था।इनमें समाज सेविका, डॉक्टर, वकील व महिला पुलिस अधिकारी की एक-एक टीम भी बनाई गई थी जो थाने में आए पीड़ित महिलाओं की काउंसिलिंग कर तात्कालिक मदद कर रही थी। इसके लिए प्रदेश के साथ ही देशभर के थानों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बने संवेदना केंद्र के लिए एसपी आरिफ शेख को फिक्की नेशनल अवार्ड मिला था। उनके चले जाने के बाद यह बंद हो चुका था।संवेदना केन्द्र को लोगो के हित मे पुनःखोलने का आदेश नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल ने दिया है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal