बिलासपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।सोमवार 10 जून को सुबह बिलासपुर के नए पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल लिया है।रविवार 9 जून को देर शाम को श्री अग्रवाल बिलासपुर पहुंचे थे।वही सोमवार को सुबह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।जहां पहले उपस्थित जवानों ने उन्हें सलामी दिया।श्री अग्रवाल सीधे अपने कक्ष में गए।जहां पहले से अधिनस्थ पुलिस अधिकारी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर एंव ग्रामीण),सीएसपी सिविल लाइन एंव सीएसपी कोतवाली,एसडीओपी, टीआई, थाना प्रभारी मौजूद थे।श्री अग्रवाल ने एक-एक कर सबका परिचय लेते हुए जिले की भौगोलिक संरचना के साथ ही अपराध एंव अपराधियों की मौजूदा स्थिति के बारे मे जानकारी लिया।बिलासपुर के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा का कांकेर तबादले के बाद नए पुलिस अधीक्षक के रुप में प्रशांत कुमार अग्रवाल को जिले की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।जो बतौर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल ने चार्ज लिया। पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल ने अधिनस्थ पुलिस अधिकारी से चर्चा करने के दौरान कहा कि जिले में कानून व सुरक्षा व्यव्स्था को हर हाल में बनाए रखना है।आम जनता के साथ मिलकर अपराध पर अंकुश लगाने का प्रयास करना है।
Check Also
मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…
🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …
HKP24News Online News Portal