Breaking News

जांजगीर-चांपा:-जीवन रक्षा पदक 2018-धनंजय को मिला पुरस्कार राशि का चेक एंव प्रमाण पत्र,कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।भारत सरकार द्वारा जीवन रक्षा पदक 2018 के लिए जिले के नगर पंचायत बाराद्वार निवासी श्री धनंजय सोनवाने का चयन किया गया है। कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ने श्री धनंजय को आज एक लाख रूपए की पुरस्कार राशि का चेक, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दी। चांपा एसडीएम श्री राहुल देव एवं डिप्टी कलेक्टर श्री इन्द्रजीत बर्मन ने भी श्री धनंजय को बधाई दी और पढ़ाई के संबंध मे चर्चा किया। श्री धनंजय ने बताया कि वह कक्षा नवमीं में अध्ययनरत हैं। मार्च 2017 में ढाई वर्षीय एक छोटे बच्चे को तालाब के पानी में डूबने से बचाया था। भारत के गृह मंत्री के हस्ताक्षर से जारी प्रमाण पत्र में उल्लेख है कि भारत के राष्ट्रपति ने जीवन रक्षणार्थ को मान्यता देते हुए वर्ष 2018 का जीवन रक्षा प्रदान किया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …