जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।निवर्तमान कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ को रविवार 9 जूूून को जिला मुख्यालय स्थित विश्राम गृह के सभाकक्ष में कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियां ने भावभीनी बिदाई दी। अधिकारी-कर्मचारियों ने निवर्तमान कलेक्टर श्री बनसोड़ को जिला प्रशासन की ओर से स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। कलेक्टर श्री बनसोड़ ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपनी कार्य क्षमता को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। धैर्य, निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करने से सफलता अवश्य मिलती है। बिदाई समारोह में अधिकारी-कर्मचारियों ने निवर्तमान कलेक्टर श्री बनसोड़ की कार्य करने की शैली, नेतृत्व क्षमता, मिलनसार व्यक्तित्व को रेखांकित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। तत्पश्चात निवर्तमान कलेक्टर श्री बनसोड़ ने अधिकारी-कर्मचारियों के साथ सामुहिक फोटो खिंचवा कर जिले के विकास में की गई सामुहिक उत्तरदायित्व की भवना को चरितार्थ किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजीत वसंत, सहायक कलेक्टर श्री राहुल देव, अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम सहित सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि श्री बनसोड़ 2008 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है। राज्य शासन द्वारा श्री बनसोड़ का स्थानांतरण संचालक आदिम जाति कल्याण और प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य वित्त एवं विकास निगम तथा वक्फ सर्वे आयुक्त के पद पर किया गया है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal