Breaking News

जांजगीर-चांपा:-जिले के नये कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक ने किया कार्यभार ग्रहण…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।प्रदेश के जांजगीर-चांपा जिले के नये कलेक्टर श्री जे.पी. पाठक ने आज प्रातः 10.30 बजे जिला कलेक्ट्रेट में अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों ने नये कलेक्टर श्री पाठक से मुलाकात कर गुलगस्ता भेंट किया। तत्पश्चात नये कलेक्टर श्री पाठक ने अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और उनके कामकाजों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारियों को राज्य शासन की मंशा के अनुरूप आम लोगों की भलाई के लिए तत्परता पूर्वक कार्य करना होगा। आम लोगों की भलाई के कार्य करने से जिले को एक नई पहचान मिलती है। उन्होंने जिले को विकास के पथ पर आगे रहने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को निष्ठा और लगन से कार्य करने की बात कही। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने जिले में संचालित विकास योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम, जांजगीर अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री के. एस. पैकरा, पामगढ़ अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री सागर सिंह राज, सक्ती अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री युगल किशोर उर्वशा,  डिप्टी कलेक्टर श्री इन्द्रजीत बर्मन, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री वाई. के. गोपाल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …