Breaking News

रायपुर:-बहुंत अत्यधिक गर्मी के वजह से विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश एक हफ्ते बढ़ाने की तैयारी…

रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।मध्यप्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी भीषण गर्मी के चलते विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश को एक हफ्ते बढ़ाने पर विचार चल रहा है। निर्धारित तिथि के मुताबिक 17 जून से प्रदेश में नया शिक्षण सत्र शुरू होना है, लेकिन इसे बढ़ाकर 24 जून करने पर विचार किया गया है। हालांकि अभी तक ऑफिशियल आदेश नहीं आया है,लेकिन स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी ने संकेत दिए हैं कि ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने का प्रस्ताव विचाराधीन है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि बढ़ा दी गई है। वहां अब 17 जून के बजाय 27 जून से सरकारी और निजी विद्यालय खुलेंगे। बता दें कि प्रदेश में हर साल की तरह इस साल कांग्रेस सरकार का पहला प्रवेश उत्सव वर्ष होगा, इसलिए विभाग इस उत्सव को बेहतर तरीके से मनाने की तैयारी कर रहा है। शिक्षा महकमे में प्रवेश उत्सव को लेकर तैयारी की जा रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …