जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में दुग्ध उत्पादन समिति के पदाधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा जिले में दुध उत्पादन के क्षेत्र में संभावनाए अधिक है। राज्य सरकार द्वारा पशु पालन करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयास कर रही है। फसल के साथ-साथ दूध उत्पादन से भी अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं।समिति के पदाधिकारियों के सुझाव पर भी चर्चा की गयी। जिले में शीतलीकरण केन्द्र की संख्या व क्षमता बढ़ाने से दुग्ध उत्पादन करने वाले किसानों को दूर तक परिवहन नहीं करना पड़ेगा और दूध के खराब होने का जोखिम भी कम होगा। इसी प्रकार दूध संग्रहण करने वाले वाहनो की संख्या बढ़ाने, समय पर किसानों का भुगतान करने, परिवहन अनुदान तत्काल स्वीकृत करवाने, दूध का मूल्य बढ़ाने आदि विषयों पर चर्चा भी की गयी। बंद पड़े शीतलीकरण केन्द्र को पुनः चालू करवाने के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अजीत वसंत, चांपा एसडीएम श्री राहुल देव, पशुधन विकास विभाग के उपसंचालक श्री पटेल, व्यापार एवं उद्योग विभाग के महाप्रबंधक श्री संजीव सुखदेवे, उप संचालक कृषि श्री तिग्गा सहित संबधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal