जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जन दर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से मुलकाता किया। कलेक्टर ने सभी आवेदको से चर्चा कर प्राप्त आवेदनो पर कार्यवाही के लिए संबधित विभाग के अधिकारियों को अग्रेषित किया। जिला पंचायत सीईओ श्री अजीत वसंत और एडीएम श्रीमती लीना कोसम ने भी लोगो की समस्याएं सुनी व नियमानुसार निराकरण के लिए संबंधित आधिकारियों को निर्देश दिए।जनदर्शन में डभरा कोटेतरा के ग्रामीणों ने माईनर नहर के लिए भू-अर्जन के लिए ग्रामीण सहमति देते हुए शासन के निर्देशानुसार उचित प्रतिकार दिलाने का आग्रह किया। इसी प्रकार दीव्यांग श्री घनश्याम सराफ ने बैटरी चलित तिपहिया वाहन दिलाने के लिए आवेदन दिया। पटवारी के खिलाफ एक शिकायत में चांपा के पटवारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। पटवारी को कोर्ट में उपस्थित करवाकर जवाब प्रस्तुत करवाने के निर्देश भी दिए हैं। ग्राम बंजारी मालखरौदा के श्री गेंदलाल चौहान ने अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए शिक्षा ऋण दिलाने का आग्रह किया। कलेक्टर आज प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्यवाही उपरांत संबंधित आवेदक को सूचीत करने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal
