जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गदर्शन में सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोरबी का निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 7 जून को प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक सोसायटी कार्यालय कोरबी में नामांकन पत्र जमा किये जाएंगे। इसी तरह 8 जून को प्रातः 11 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा, 10 जून को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी तथा चुनाव चिन्ह का आबंटन किया जाएगा। मतदान के लिए 16 जून को प्रातः 8बजे से 3 बजे तक समय निर्धारित किया गया है। मतदान के लिए मतदान केन्द्र जनपद प्राथमिक शाला भिलाई को निर्धारित किया गया है। सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोरबी के लिए नियुक्त रिटर्निंग आफिसर (उप अंकेक्षक) श्री भूपेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोरबी के लिए के 11 सदस्यों का निर्वाचन किया जाएगा। जिसमें सामान्य वर्ग हेतु 6 पद इनमें एक पद महिला हेतु आरक्षित, अनुसूचित जाति वर्ग हेतु 3 पद इनमे एक पद महिला के लिए आरक्षित तथा अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु 2 पद आरक्षित है। निर्वाचन में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों का निर्वाचन किया जाएगा।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal