कोरिया(एचकेपी 24 न्यूज)।राज्य शासन के दिषा निर्देषो के अनुरूप आगामी मानसून में प्राकृतिक आपदा से सुरक्षा तथा राहत एवं बचाव की समुचित व्यवस्था के लिए जिला मुख्यालय स्थिति कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 31 में जिला स्तरीय बाढ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। बाढ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07836-232330 है। यह नियंत्रण कक्ष आज 01 जून से प्रांरभ हो गया है और यह नियंत्रण कक्ष 24 घंण्टे चालू रहेगा। कलेक्टर श्री भोस्कर विलास संदिपान ने जिला स्तरीय बाढ नियंत्रण कक्ष के सुव्यवस्थित संचालन के लिए 42 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इसके अतिरिक्त उन्होंने बाढ नियंत्रण कक्ष के लिए 4 अधिकारी-कर्मचारियों को रिजर्व की श्रेणी में रखा है। इसी तरह उन्होंने जिला स्तर एवं सभी तहसील स्तर पर गठित नियंत्रण कक्ष के लिए प्रभारी, नोडल अधिकारी एवं उनके सहायकों की भी ड्यूटी लगाई है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal