जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने प्राकृतिक आपदा के 07 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मृतको के निमटतम् वारीस् के लिए आर्थिक मदद् स्वीकृत किया है। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पामगढ़ तहसील के ग्राम मेहंदी निवासी श्रीमती विमला की बिच्छु काटने से, श्रीमती रोहणी बाई की बारीस में दिवाल गिरने से और ग्राम झिलमिली निवासी श्री दियाला राम की सर्पदंश से मृत्यु के प्रकरण में मदद् स्वीकृत की गयी है। इसी प्रकार ग्राम मौहडीह-चांपा निवासी श्रीमती कचरा बाई और ग्राम बेरेकेलकला-हसौद की कुमारी शिबु केंवट की सर्पदंश से मृत्य के प्रकरण में आर्थिक मदद मंजूर की गयी है। ग्राम कुसुमझर-डभरा की श्रीमती सुशीला सारथी की अग्नि दुर्घटना से और ग्राम जमगहन-मालखरौदा के श्री रंजीत सिदार की पानी में डुबने से मृत्यु के प्रकरण में मदद् राशि स्वीकृत की गयी है। प्रत्येक प्रकरण में चार-चार लाख रूपए की मदद् उनके निकटतम् वारिस के लिए स्वीकृत की गयी है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal