Breaking News

हसौद-फर्जी अंकसूची के सहारे 12 वर्षो से शिक्षक नौकरी करने वाला मरघट्टी के युवक को पुलिस ने की गिरफ्तार…

हसौद(एचकेपी 24 न्यूज)।स्थानीय थाना अंतर्गत मरघट्टी का युवक फर्जी मार्कसीट के सहारे 12 साल से नौकरी कर रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।हसौद पुलिस के अनुसार चितरंजन प्रसाद पिता धोबी लाल कश्यप (32) हसौद थाना अंतर्गत मरघट्टी निवासी है। जो 2007 में पीपीएचआर स्कूल में बारहवीं बोर्ड का एग्जाम दिलाया था। बोर्ड परीक्षा में वह एक विषय में फेल हो गया था। इसी दौरान जनपद पंचायत कोरबा में शिक्षाकर्मी के आवेदन निकला। जिसमें उन्होंने अप्लाई किया था। इस दौरान फर्जी अंकसूची व खेल प्रमाण पत्र भी बनवा डाला। फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे उसकी शिक्षाकर्मी वर्ग 3 में नौकरी भी लग गई। वह 20 नवंबर 2007 से कोरबा जिला के छिरहूट प्राथमिक शाला में नौकरी करने लगा। तब से आज तक वह नौकरी कर रहा था। फर्जी मार्कसीट के सहारे नौकरी लगने की सूचना किसी ने पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने धारा 420,467 ,468 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। विवेचना के दौरान अंकसूची व खेल प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। चितरंजन के ठिकाने पर पुलिस ने छापा मारा तो चितरंजन नहीं मिला। तब से शिक्षाकर्मी वर्ग 3 चितरंजन फरार चल रहा था। मुखबिर से सूचना के आधार पर पुलिस ने 28 मई को शिक्षाकर्मी वर्ग 3 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।फर्जी मार्कशीट के मामले में और कई लोग के जुड़े हुए है। जांच के दौरान सब मामले सामने आएंगे। पुलिस का कहना है कि अभी जांच चल रही है। अन्य आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।अभी भी जिले में कई लोग फर्जी मार्कशीट के सहारे नौकरी कर रहे है। जो पुलिस गिरफ्त से बाहर है। अगर इसकी कड़ाई से पालन किया जाए तो कई ऐसे मामले सामने आएंगे। गिरफ्तार शिक्षाकर्मी वर्ग ३ चितरंजन भी फर्जी मार्कसीट से नौकरी लग गया। जिम्मेदार ने फर्जी अंकसूची की ठीक जांच भी नहीं किया। बिना जांचे परखे उसे नियुक्ति दे दी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …